फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AbRam Khan: यूजर्स के निशाने पर फिर आए पैपराजी, शाहरुख के छोटे लाडले अबराम को घेरने पर हुई कड़ी निंदा

Mon, 17 Jun 2024 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने शाहरुख खान के बेटे अबराम खान और उनके दोस्तों जैसे छोटे बच्चों को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर घेर लिया।
विज्ञापन
अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। अभिनेता के साथ-साथ उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर शाहरुख के छोटे बेटे अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी इंटरनेट पर खूब आलोचना हो रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने शाहरुख खान के बेटे अबराम खान और उनके दोस्तों जैसे छोटे बच्चों को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर घेर लिया। रविवार को, बच्चे सोहेल खान के छोटे बेटे योहान का जन्मदिन मनाने के लिए शहर के एक पॉश रेस्तरां में आए हुए थे।

लोगों ने की कड़ी आलोचना
इस घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया ,है जिसमें शाहरुख के 11 वर्षीय बेटे अबराम को अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही वे बाहर निकले, पैप्स उनका रास्ता रोकते हुए दिखाई दिए, सभी कुछ अच्छी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश में थे। हालांकि, लोगों को पैप्स का यह व्यवहार कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन




यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने बच्चों का पीछा करने के लिए पैपराजी की आलोचना की। एक नाराज यूजर ने टिप्पणी की, "वे बच्चे हैं, आपकी नैतिकता कहां हैं?" जबकि दूसरे ने लिखा, "उन्हें अपनी प्राइवेसी का आनंद लेने दें, भगवान लानत है।" एक और यूजर ने लिखा, "मीडिया के पास कोई शिष्टाचार नहीं है, आप लोगों पर शर्म आती है।"

जान्हवी ने भी किया था खुलासा
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पैप्स सेलेब्स और उनके परिवार के सदस्यों के साथ अपने गलत व्यवहार के लिए सवालों के घेरे में आए हैं। हाल ही में, जान्हवी कपूर ने बताया था कि कैसे वे जिम तक उनकी कार का पीछा करते थे और उनके असहज होने के बावजूद उनकी तस्वीरें क्लिक करते थे।

Sunday Box Office Collection: वीकेंड पर चंदू चैंपियन की कमाई में भारी उछाल, रविवार को 'मुंजा' ने भी मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें