फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Mehta Boys: 'द मेहता बॉयज' की स्क्रीनिंग पर भावुक हुए बोमन ईरानी, सुनाया बचपन से जुड़ा यादगार किस्सा

Sat, 01 Feb 2025 08:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बोमन ईरानी की अपकमिंग फिल्म द मेहता बॉयज की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस स्क्रीनिंग की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर भी फैंस ने बहुत पसंद किया है। बोमन ईरानी की निर्देशित फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बोमन ईरानी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, इस स्क्रीनिंग की एक झलक अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। बोमन ने कहा कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग ने उन्हें उनके बचपन की याद दिला दी।

विज्ञापन

 

इमोशनल हुए बोमन ईरानी
बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस इवेंट में आना मुझे मेरी ग्रेजुएशन पार्टी जैसा लगा। यह सच में अवास्तविक और अविस्मरणीय है। बोमन ने याद किया वे इस सिनेमा में बैठकर फिल्में देखा करते थे। उन्होंने कहा कि इसी 'रीगल सिनेमा' में अपनी निर्देशित फिल्म को देखना वाकई एक सपना सच होने जैसा है।

सभी का किया धन्यवाद
बोमन ईरानी ने 'द मेहता बॉयज' की स्क्रीनिंग के दौरान आए सभी फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, जो इस समारोह में आए, फिल्म देखी, हंसे, रोए और मेरे साथ इस खास पल का जश्न मनाया, उन सभी का धन्यवाद। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब आप ओटीटी पर यह फिल्म देखें। बोमन ईरानी के इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

The Mehta Boys Trailer: 48 घंटें..दो लोग, द मेहता बॉयज का ट्रेलर रिलीज; पिता-पुत्र के रिश्ते पर फिल्म लाए बोमन

 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बोमन ईरानी की फिल्म 7 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को फैंस प्राइम वीडियो में देख सकते हैं। बोमन ईरानी की इस पोस्ट पर लेखक नीरज पांडे, अभिनेता अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी ने कमेंट किया है। फिल्म की कहानी अकादमी पुरस्कार विजेता अलेक्जेंडर दिनलारिस जूनियर ने बोमन ईरानी के साथ लिखा है। श्रेया चौधरी और पूजा सरूप अहम भूमिका अदा करती दिखी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें