फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां मनाया जाएगा ‘दिलजीत दोसांझ डे’? गायक ने फैंस के साथ साझा की बड़ी उपलब्धि; बोले- कहने को शब्द नहीं

Fri, 19 Jun 2026 04:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Day: दिलजीत दोसांझ ने देश से लेकर विदेश तक बतौर गायक अपने लिए एक खास जगह बना ली है। हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने नाम की है। अब उनके नाम से खास दिन मनाया जाएगा। जानिए, कहां पर उनके नाम पर ‘दिलजीत दोसांझ डे’ मनाया जाएगा? 
विज्ञापन
लॉस एंजिल्स में मनाया जाएगा दिलजीत दोसांझ डे - फोटो : इंस्टाग्राम@ diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक बड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अगले साल से 6 जनवरी का दिन दिलजीत दोसांझ डे के तौर पर लॉस एंजिल्स में मनाया जाएगा, इसी दिन गायक का जन्मदिन भी आता है। यह उपलब्धि पाकर दिलजीत दोसांझ फूले नहीं समा रहे हैं। जानिए, इस उपलब्धि पर उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी है। 

दिलजीत दोसांझ खुशी से झूम उठे 

साझा किए गए वीडियो में दिलजीत दोसांझ को लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के प्रतिनिधि की तरह से यह जानकारी बताई गई। इस पर वह बहुत खुश हुए, उन्होंने कहा, ‘लॉस एंजिल्स में मेरे नाम पर एक डे मनाया जाएगा। मेरे पास कहने को शब्द नहीं बचे हैं।’ 

विज्ञापन

इसी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा था, ‘लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर एक प्रस्ताव पास किया है, जिसके तहत 6 जनवरी, 2027 को ‘दिलजीत दोसांझ डे’ घोषित किया गया है। यह प्रस्ताव काउंसिल वुमन मोनिका रोड्रिग्ज द्वारा पेश किया गया। यह सम्मान भारत में जन्मे सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ को पंजाबी संगीत को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने के लिए दिया गया है।’ 

 


विज्ञापन

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ये खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'मैं वापस आऊंगा' ने डाला 'पेद्दी' की कमाई पर डाका? 'भारत भाग्य विधाता' ने किया ऐसा कलेक्शन

दिलजीत करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं? 
दिलजीत दोसांझ विदेशों में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में वह नजर आए। इस फिल्म में बंटवारे के दर्द के अलावा एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिलजीत के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें