फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

Tue, 09 May 2023 08:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी फिल्म के एक साथी सदस्य को धमकी भरा ईमेल मिला है।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को धमकी भरा संदेश मिला है। क्रू मेंबर को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद क्रू मेंबर को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। बता दें, फिल्म को लेकर इसकी रिलीज से पहले से ही विवाद चल रहा है और इसे कई जगहों पर बैन भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म 'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। पुलिस के अनुसार, फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने उन्हें बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। पुलिस ने कहा,  'संदेश ने उस व्यक्ति को घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की धमकी दी और कहा कि उन्होंने कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।'

द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही एक्शन लेते हुए फिल्म के क्रू मेंबर को सुरक्षा मुहैया कराई। लेकिन अभी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि उन्हें अभी तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। गौरतलब हैं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 8 मई यानी बीते 'शांति बनाए रखने' और राज्य में  'नफरत और हिंसा' की घटनाओं से बचने के लिए फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगा दिया है।
Leo: विजय की 'लियो' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में हुई 'दृश्यम 2' की इस एक्ट्रेस की एंट्री
विज्ञापन

द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी तीखा विरोध किया था। उन्होंने इसे 'आरएसएस प्रचार' कहकर बुलाया था। 'केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके ट्रेलर के बाद दावा किया गया कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं। ऐसा होते ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, विरोध के बाद, ट्रेलर में से कई चीजें हटा दी गई थीं। इसके ट्रेलर को बाद में केरल की तीन महिलाओं की कहानी में बदल दिया गया था। लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें