फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: द केरल स्टोरी की सफलता पर खुशी से झूम उठीं अदा, फिल्म का विरोध करने वालों को दी यह सलाह

Sun, 07 May 2023 12:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाली अदा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द केरल स्टोरी को मिले रिस्पॉन्स से अदा शर्मा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। फिल्म को जनता का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 8 करोड़ से ओपनिंग ली है। वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि पहले वीकएंड में यह फिल्म आसानी से 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।  
विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'जवान' की रिलीज टलते ही लगी विकी कौशल की लॉटरी, फिल्म के नाम से पहले तय हुई रिलीज डेट
 
Trending Videos

फिल्म की सफलता से अदा खुश
दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाली अदा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''थियेटर में स्टैंडिंग ओवेशन, माननीय पीएम ने हमारी फिल्म द केरल स्टोरी का उल्लेख किया, समीक्षकों और दर्शकों ने मेरी परफॉर्मेंस की सराहना की, आप में से बहुतों ने बंपर ओपनिंग और हाउसफुल को लेकर मैसेज किया। मैंने इतने सपने कभी नहीं देखे थे।"
Virupaksha Hindi: डबिंग ने बिगाड़ दिया साई धर्म तेज का हिंदी में खेल, संयुक्ता के असरदार अभिनय ने मन मोहा

विरोधियों की दी यह सलाह
अदा ने कहा कि उनके सारे सपने सच हो रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने उन लोगों को भी सलाह दी जो फिल्म को प्रोपेगेंडा मानते हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "और कुछ लोगों के लिए जो अभी भी द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहे हैं उनसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि दो शब्द आईएसआईएस और ब्राइड्स गूगल करें...शायद एक गोरी लड़कियों का अकाउंट से आपको पता चल जाएगा कि हमारी भारतीय फिल्म असली है।"
Priyanka Chahar: अंकित गुप्ता संग रिश्ते पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बयान से तोड़ा फैंस का दिल
विज्ञापन

निर्देशक ने भी जताई खुशी
बता दें कि इससे पहले निर्देशक सुदिप्तो सेन ने भी फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया दी थी। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने  बताया था कि  जब टीजर और बाद में हमारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो कई लोगों ने सोचा कि यह इस्लाम विरोधी है। इतने सारे लोग कूद पड़े और चिल्लाने लगे और हमें गालियां देने लगे। अब फिल्म रिलीज हो गई है और वही लोग फिल्म देख रहे हैं और वही हमारी तारीफ भी कर रहे हैं।
Shaan: गायक शान की एक्टिंग में शानदार वापसी, अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आएंगे नजर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें