नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टीजर काफी दमदार लग रहा है। जो डाकू वीरप्पन के खौफ की कहानी को बखूबी बयां भी करता दिख रहा है। कहा जाता है कि वीरप्पन जैसा खूंखार आज तक कोई हुआ ही नहीं। देश के दो राज्यों में उसका खौफ था और पूरी ताकत झोंकने के बाद भी उसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो रहा था।
कहा जाता है कि डाकू वीरप्पन इंसानी भेष में किसी जंगली जानवर की तरह था। लगभग 30 सालों तक वीरप्पन का खौफ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में रहा. जहां के जंगलो में वो रहता था और उसका मुख्य धंधा था चंदन की तस्करी करना। इसके बाद वो हाथी के दांतों की तस्करी भी करने लगा। 70 से लेकर 90 के दशक तक वीरप्पन का आतंक रहा और 2004 में उसे स्पेशल ऑपरेशन कोकून चलाकर मार गिराया गया।