नरगिस का सनसनीखेज खुलासा
नरगिस ने मैशेबल मिडल ईस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए भूतिया अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह उस समय की बात है जब वह मुंबई में नई-नई आई थीं। अभिनेत्री ने कहा, "मुंबई में मुझे एक अपार्टमेंट मिला। वह हिल रोड पर कब्रिस्तान के पास था। इस अपार्टमेंट में मैं केवल तीन दिन ही रह सकी थी।"
हर रोज सपने में आता था डरावना शख्स
उन्होंने आगे बताया, मैं हर रात अजीब सपना देख रही थी और मेरी नींद तीन बजे खुल जाए करती थी। यह काफी डरा देने वाला अनुभव था। अभिनेत्री ने कहा, "सपने में मुझे हर रोज एक पीले रंग का 6 फुट 5 इंच लंबा डरावना शख्स नजर आता था। वह सपने में रोज मुझे कब्रिस्तान तक ले जाता था और ताजा गड़े मुर्दों को निकालकर उनका मांस खाता था। वह मुझे भी इसे खाने के लिए कहता था। मुझे यह सपना कई दिनों तक आया और इस ने मुझे पूरी तरह से विचलित कर दिया।"
अलमारी में मिले मृत पक्षी