नेटफ्लिक्स को पोस्ट
क्रिकेट पर आधारित इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 7 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर आधिकारिक पोस्टर के साथ यह खबर शेयर की है और साथ ही लिखा, ''दो नेशन, एक एपिक राइवलरी, 1.6 बिलियन दुआएं। 7 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आने वाली द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया बनाम पाकिस्तान में एक अनोखी विरासत के रोमांच को देखें।''
प्रशंसकों की राय
भारत-पाकिस्तान टीमें को जब भी क्रिकेट खेल के मैदान में एक-दूसरे के साथ भिड़ते हैं। तब-तब दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच अलग सा उत्साह देखने को मिलता है। नेटफ्लिक्स की इस पोस्ट के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेलों का बॉलीवुड' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल असली सिनेमा', तीसरे यूजर ने लिखा, 'कोहली मैदान के नीचे, कोहली मैदान के बाहर जाते हैं।''
यह भी पढ़ें:
Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी का रोल निभाना लगा कैसा, जयदीप अहलावत ने पाताल लोक 2 के कई रहस्य से उठाया पर्दा
खत्म हुआ फैंस का इंतजार
क्रिकेट प्रशंसकों का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। भारत बनाम पाकिस्तान 7 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, जो जुनून, गर्व और एड्रेनालाईन के हर पहलु को फिर से जगा देगी। यह डॉक्यूमेंट्री ना केवल खेल और इतिहास की कई रोमांचक कहानी को सामने लेकर आएगी। द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया बनाम पाकिस्तान उन मैचों में सबसे आगे है, जो वास्तव में सबसे बड़े विरोधी रहे हैं। यह सीरीज क्रिकेट की पिच से आगे की व्यक्तिगत कहानियों को उजागर करेगी।
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: बिना इजाजत फोटो खींचना फैन को पड़ा भारी, शाहरुख खान ने लगाई फटकार
क्या होगा खास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स पर आने वाले डॉक्यूमेंट्री में वीरेंद्र सहवाग से लेकर शोएब अख्तर तक सभी के बीच हुए टकराव को दिखाया जाएगा। वहीं, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज के साथ भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज का मजा देखने को मिलने वाला है। सहवाग और गांगुली के अलावा सुनील गावस्कर, रविचंद्रन अश्विन, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक भी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाई देंगे। द ग्रेटेस्ट राइवलरी-इंडिया बनाम पाकिस्तान' का निदेशक चंद्रदेव भगत स्टीवर्ट सुग्ग ने किया है, जबकि डॉक्यूमेंट्री के निर्माता ग्रे मैटर एंटरटेनमेंट और पायल माथुर भगत हैं।
यह भी पढ़ें:
Sankranthiki Vasthunam: वेंकटेश के फैंस के लिए खुशखबरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'