फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी कुशल टंडन संग करती दिखीं पार्टी, क्यों खुश हो गए एक्ट्रेस के फैंस

Mon, 13 Jan 2025 03:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशल टंडन के रिलेशनशिप में होने की खबरे लंबे समय से आ रही है। कुछ महीनों पहले कुशल ने इशारों-इशारों में बता दिया था कि वह प्यार में हैं। अब शिवांगी और कुशल को साथ में पार्टी करते हुए देखा गया है। यह देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवांगी जोशी और कुशल टंडन, टीवी के जाने-माने एक्टर्स हैं। दोनों के पिछले साल से रिलेशनशिप में होने की बात सामने आ रही है। लेकिन अभी तक इन्हें साथ में फैंस ने कपल के तौर पर नहीं देखा, ना ही दोनों एक्टर्स ने इस बात की पुष्टि भी की। ऐसे में जब शिवांगी और कुशल को साथ में पार्टी करते देखा गया और शिवांगी ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया तो इनके फैंस खुश हो गए।

विज्ञापन

फैंस ने दिए प्यार भरे रिएक्शन 
शिवांगी और कुशल की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस ने जब दोनों का साथ में पार्टी वाला वीडियो देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कुशल और शिवांगी अपने प्राइवेसी जोन से बाहर आने में आपको एक साल का समय लगा है। लेकिन मैं दोनों को साथ में देखकर खुश हूं।’ एक और फैन लिखती है- ‘ये दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं।’ फैन ने कुशल और शिवांगी की जोड़ी को एक नाम भी दिया- ‘कुशिव’। दोनों एक्टर्स के नाम को मिलाकर यह नया नाम बना है। कई फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को ऐसी अलग तरह का नाम देते हैं।

 
विज्ञापन

शिवांगी जोशी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पार्टी की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shivangijoshi18

कुशल ने शादी करने की बात की 
साल 2024 में कुशल टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह प्यार में हैं और उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह जल्द शादी कर लें। लेकिन वह अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे लेकर जाना चाहते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी ने हिना खान के कैंसर पर दी प्रतिक्रिया, बताया फाइटर, बोलीं- जल्द करेंगी मुलाकात 

सीरियल के सेट पर प्यार की शुरुआत  
शिवांगी जोशी और कुशल टंडन टीवी सीरियल 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ नजर आए थे। ऐसा माना जाता है कि इसी सीरियल के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इससे पहले शिवांगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से पॉपुलर हुईं। वहीं कुशल टंडन सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से लाइमलाइट में आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें