फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Raina: 'द फ्रीलांसर' का बीटीएस वीडियो आया सामने, एक्टर मोहित रैना ने साझा किया अनुभव

Tue, 26 Dec 2023 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरीज में मोहित रैना कहते दिख रहे हैं, 'द फ्रीलांसर का एक्शन बहुत अलग तरह का है। यह अलग किस्म का अनुभव रहा। टेक्निकली भी ये काफी हाई है।'
विज्ञापन
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की एक्शन पैक्ड थ्रिलर सीरीज 'द फ्रीलांसर' का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो सामने आया है। बीटीएस वीडियो काफी रोमांचक है। देखा जा सकता है कि दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए सितारों ने किस कदर मेहनत की है। 'द फ्रीलांसर' में मोहित रैना की उपस्थिति इस सीरीज का विशेष आकर्षण है। बीटीएस वीडियो में भी वे अनुभव साझा करते दिखे हैं। 

विज्ञापन

Meera Chopra wedding: घर बसाने जा रही हैं मीरा चोपड़ा, बॉयफ्रेंड के साथ राजस्थान में लेंगी सात फेरे

Trending Videos

द फ्रीलांसर - फोटो : सोशल मीडिया
हॉटस्टार पर हो रही स्ट्रीम
भव धूलिया द्वारा निर्देशित 'द फ्रीलांसर' में मोहित रैना के अलावा अनुपम खेर और कश्मीर परदेशी भी अहम रोल में हैं। इस सीरीज को नीरज पांडे ने बनाया है। वहीं, फ्राईडे स्टोरीटेलर्स के बैनर तले इसे शीतल भाटिया ने प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज फिलहाल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
Karan Johar: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी' के लिए की आलिया-रणवीर की तारीफ, बोले-सदियों तक चलेगी यह दोस्ती

द फ्रीलांसर - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना ने बताया अनुभव
सीरीज में मोहित रैना कहते दिख रहे हैं, 'द फ्रीलांसर का एक्शन बहुत अलग तरह का है। यह अलग किस्म का अनुभव रहा। टेक्निकली भी ये काफी हाई है।' बीटीएस वीडियो में वे शूटिंग करते दिख रहे हैं। उनके साथ नीरज पांडे भी नजर आ रहे हैं। पूरी टीम किसी रेतीली जगह पर नजर आ रही है।
विज्ञापन

द फ्रीलांसर - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में लगा है एक्शन और थ्रिल का तड़का
बता दें कि बीटीएस वीडियो को 'फ्राईडे स्टोरीटेलर्स' के यूट्यूब चैनल से साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीरीज में एक्शन और थ्रिल का तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने तैयारियां भी काफी शानदार तरीके से कीं। वीडियो में मोहित रैना और अन्य स्टारकास्ट कठिन ट्रेनिंग से गुजरती हुई नजर आ रही है।
The Archies: मनोज बाजपेयी की बेटी अवा को पसंद नहीं आई 'द आर्चीज', एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें