सलमान खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'भारत' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का टीजर सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होने वाला था लेकिन किन्हीं वजहों से यह रिलीज नहीं हो पाया है।
टीजर रिलीज न होने से भाईजान के फैंस निराश हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ने ट्वीट कर लिखा, 'ऑल द बेस्ट सलमान खान के फैंस, आप निराश ना हो। नए साल में नई फिल्म की बात करेंगे। नाम है भारत, डेट भी स्पेशल होगी।' इस ट्वीट के बाद से सलमान के फैंस 'भारत' के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने ट्विटर पर भारत के टीजर की एक झलक शेयर की है., देखें वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भारत' का टीजर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक टीजर को अभी एडिट किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग यूएई, पंजाब के कई लोकेशन पर हुई है। इन दिनों फिल्म का आखिरी शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है।