फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिला ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

Thu, 17 Jan 2019 12:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुलशन कुमार के पुत्र और ‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर यौन शोषण मामले में लिखित शिकायत दर्ज होने का मामला सामने आया है। खबर है कि महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भूषण कुमार के खिलाफ यौन शोषण की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बता दें इससे पहले टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने भी अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों के चलते अज्ञात महिला के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी। भूषण कुमार पर लगे आरोपों के खिलाफ भूषण की पत्नी और डायरेक्टर दिव्या खोसला ने ट्वीट किया था और अपने पति को बेगुनाह बताया था।

उन्होंने लिखा था 'मेरे पति टी-सीरीज के मालिक हैं जिसको पूरी मेहनत और लगन से आज इस मुकाम पर लाया गया है, यहां तक कि लोग भगवान कृष्ण के भी खिलाफ खड़े हो गए थे, हालांकि #MeToo कैंपेन समाज से बुरे लोगों की सफाई कर रहा है लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, मगर मैं हर हाल में अपने पति के साथ हूं जो अपने पिता का सपना पूरा कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश लोग बिना किसी आधार और सबूत के ऐसे घिनौने आरोप लगा रहे हैं।'
विज्ञापन


बता दें ट्विटर पर एक अज्ञात महिला ने #MeToo अभियान के तहत भूषण कुमार पर आरोप लगाया कि उनके प्रोडक्शन हाउस की तीन फिल्मों के गीत गाने के बदले उनसे उन्होंने यौन संबंध बनाने को कहा था। महिला ने आगे कहा था-जब मैंने संबंध बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो मुझे भूषण की तरफ से करियर बर्बाद करने की धमकियां भी दी गईं थी।
विज्ञापन


#YouTooBollywood ने शिकायत की कॉपी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें