फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य गोवा में बना रहे हैं लग्जरी फार्म हाउस, खूबसूरती इतनी कि देखते रह जाएंगे आप

Wed, 18 Aug 2021 05:27 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
द फैमिली मैन सीजन 2 में तमिल एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की भूमिका को खूब वाहवाही मिली थी। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इस एक्ट्रेस ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि ये खूबसूरत कपल अपने यूनिक लव गोल्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरता है। सामंथा और नागा चैतन्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के बीच साझा करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने गोवा में बीच के पास एक खूबसूरत जगह को खरीदा है। वहां पर रहने के लिए वे एक महंगे फार्महाउस को बना रहे हैं। गोवा के बीच की ये लोकेशन काफी शानदार और खूबसूरत है। उनके इस फार्म हाउस की खबर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फार्म हाउस बनाने का कंस्ट्रक्शन स्टार्ट हो चुका है। गोवा की एक लोकप्रिय आर्किटेक्चर कंपनी इसे बनाने का काम कर रही है। कहा जा रहा है कि साल 2022 के बीच तक सामंथा और नागा चैतन्य का ये घर बन कर तैयार हो जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram
इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके इस फार्म हाउस में कई प्रकार की विशेषताएं होंगी। इसके अलावा जब ये फार्म हाउस बन कर तैयार हो जाएगा, तो इसका लुक भी काफी शानदार और खूबसूरत होगा। 

4 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि ये दोनों फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर एकसाथ मिले थे। उसके बाद दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे और उनके बीच की बॉन्डिंग अच्छी हो गई। पर्दे पर भी इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram
आज इस कपल के कई लोग दीवाने हैं। दोनों को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने कई हिट फिल्में की हैं, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। आज ये दोनों कपल अपने यूनिकनेस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें