फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्राइज: समय से पहले रिलीज हुई 'द फैमिली मैन 2', खुशी से झूम उठे फैंस

Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तय समय से पहले रिलीज हुई द फैमिली मैन 2
  • खुशी से झूमें फैंस ने अमेजन प्राइम वीडियो को कहा धन्यवाद
  • सीरीज की मुख्य भूमिका में हैं मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी
विज्ञापन
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज और डीके द्वारा निर्देशित 'द फैमिली मैन 2' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने फैंस को पहले ही सरप्राइज दे दिया। दरअसल 'द फैमिली मैन 2' के सारे एपिसोड्स 4 जून को रिलीज होने वाले थे लेकिन अमेजन प्राइम ने एक दिन पहले ही इसे रिलीज कर दिया। ओटीटी से मिले अचानक इस तोहफे से फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें कि दूसरा सीजन 4 जून को रिलीज होना था लेकिन वेब सीरीज ने कुछ घंटे पहले ही इसे रिलीज कर दिया। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।

विज्ञापन


खुशी से झूम उठे फैंस

एक फैन ने लिखा, 'ये शो टाइम है क्योंकि द फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है'। प्राइम वीडियो हमेशा हम लोगों को सरप्राइज देता है। अपनी सीरीज पहले ही रिलीज करके हमें चौंका देता है। चलिए इसे खत्म करते हैं'। बता दें कि कुछ फैंस ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि ये वेब सीरीज तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज नहीं हुई है। बता दें कि राज और डीके की इस वेब सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। इसके खत्म होते ही दर्शकों ने दूसरे सीजन की मांग कर दी थी। वहीं अब ये तय समय से पहले ही दर्शकों के सामने आ गई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। कुछ यूजर्स बेहद ही मजेदार ट्वीट पोस्ट कर रहे हैं।
 

 

 

विज्ञापन

द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस सीरीज के दर्शकों के सामने आने से पहले मनोज बाजपेयी ने एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'हर फिल्ममेकर के पास उसका प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद बताने के लिए एक कहानी रहती है कि उसे किस किस समस्या से गुजरना पड़ा। हमारे लिए 'द फैमिली मैन का सीजन 2' ही सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट था'। आगे उन्होंने लिखा, 'ये हमारे लिए कठिन समय है। हमारे बीच ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसने दर्द या नुकसान ना सहा हो। जब हम दुख में थे तो भी सबने फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह हिम्मत और ताकत दिखाते हुए बिना थके काम किया और हम इसका आभार जताते हैं'।

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो एक पारिवारिक व्यक्ति है, लेकिन साथ ही वो जासूस भी है। वो अपनी नौकरी और परिवार के बीच किस तरह से संतुलन बनाकर चलता है ये इस सीरीज में दिखाया गया है। इस बार के सीजन की खास बात ये भी है कि इसमें समांथा अक्किनेनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बार मनोज और समांथा आमने सामने हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें