फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मिलिए गरीबों के सलमान खान से, अभिनय देख आप तो क्या दबंग खान भी खा जाएंगे धोखा

Thu, 03 Jun 2021 07:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल
  • बिल्कुल सलमान की तरह अभिनय करता नजर आया शख्स
  • जानें आखिर कौन है सलमान खान का ये हमशक्ल
विज्ञापन
सुशांत खन्ना, सलमान खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं इस दुनिया में एक ही चेहरे के सात लोग होते हैं और कई बार कुछ लोगों की मिलती जुलती शक्ल देखकर इस बात पर यकीन भी हो जाता है। हालांकि बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल तो अक्सर ही नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं वो इसी चेहरे के जरिए सुर्खियां भी बटोर लेते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे हमशक्ल भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर ये समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि कहीं वो ही तो असली स्टार नहीं। इतना ही नहीं स्टार के हमशक्ल सिर्फ लुक्स ही नहीं बल्कि उनके उठने बैठने, खाने-पीने, कपड़े पहनने और चाल-ढाल की भी बखूबी नकल उतारते हैं। इन दिनों ऐसे ही सलमान खान का हमशक्ल भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

विज्ञापन


सलमान के हमशक्ल ने मचाया धमाल

वैसे तो सलमान खान के बहुत से हमशक्ल सोशल मीडिया पर आ चुके हैं, लेकिन इन दिनों एक शख्स जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस शख्स का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिल्कुल दबंग खान की तरह नजर आ रहा है। उसकी शक्ल इस कदर सलमान खान से मिल रही है कि कई लोग तो पहली बार में धोखा खा जा रहे हैं कि ये वाकई में सलमान खान हैं या उनका हमशक्ल।

विज्ञापन

सुशांत खन्ना - फोटो : Instagram
इस वीडियो में दिख रहा शख्स सलमान खान के गाने, 'क्योंकि इतना प्यार तुमको करते हैं हम' गाने पर अभिनय करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग हैरान हैं कि ये शख्स बढ़िया तरीके से सलमान की नकल कर रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि, 'वो गरीबों का सलमान खान लग रहा है'।

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति का नाम सुशांत खन्ना है। इस शख्स का चेहरा-मोहरा काफी हद तक सलमान जैसा मिलता नजर आता है। पहली बार में उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाता है कि वो सलमान खान ही हो तो नहीं। साथ ही वो सलमान की तरह अभिनय करने में भी माहिर हैं। सुशांत खन्ना के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर ऐसे वीडियोज के जरिए फैन फॉलोइंग बढ़ाते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें