खुद को बताया अक्षय कुमार से ज्यादा पाबंद
इसके अलावा जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी और अक्षय कुमार का लाइफस्टाइल एक जैसा है। जॉन ने कहा, 'हम दोनों जल्दी उठते हैं। हम दोनों जल्दी सोते हैं। वह वाकई बहुत अनुशासित है। मेरा मानना है कि मैं थोड़ा ज्यादा अनुशासित हूं'। जॉन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, 'लेकिन अनुशासित होने का काम उन्हीं पर छोड़ देते हैं'। अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है।