पीएम मोदी से लगाई गुहार
'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद भी सुदीप्तो सेन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब इसी क्रम में फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को डर सता रहा है कि उनकी जान खतरे में है और उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है, जहां उनकी हत्या हो सकती है।
सनोज ने कहा आंदोलन नहीं रुकना चाहिए
सनोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, सिर्फ ट्रेलर के आधार पर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब मुझे जेल में डालकर मारा जा सकता है। सनोज मिश्रा ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया तो इसका मतलब उनकी मौत है। अगर उन्हें कुछ होता तो आंदोलन रुकना नहीं चाहिए।
Kamal Haasan: 'पहले ही कर दी थी ओटीटी बूम की भविष्यवाणी', भारतीय सिनेमा को लेकर कमल हासन की दो टूक
सोशल मीडिया पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
सनोज ने आगे लिखा, ‘अपील...स्वतंत्र भारत में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है , लेकिन फिर भी निरंकुश शासक और तानाशाह आज भी देश को और देश के नागरिकों को अपना गुलाम समझते है। मेरी फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को बिना देखे, बिना जाने ट्रेलर के आधार पर बंगाल में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुझे गिरफ्तार कर जेल में मारा जा सकता है। मैंने सिर्फ एक फिल्म बनाई है। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है।’