फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Confession: कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे नाना पाटेकर, मीटू मूवमेंट के दौरान लग चुका है यौन शोषण का आरोप

Sat, 09 Apr 2022 07:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाना पाटेकर जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह सोशल थ्रिलर फिल्म ‘द कन्फेशन’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। वह आखिरी बार 2018 में रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ में नजर आए थे।
विज्ञापन
द कन्फेशन में नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर के फैंस के लिए खुशखबरी है। साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान लगे आरोप के बाद नाना पाटेकर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह सोशल थ्रिलर फिल्म ‘द कन्फेशन’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


ट्विटर पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक मोशन पोस्टर जारी कर नाना पाटेकर की बड़े पर्दे पर वर्षों बाद वापसी का एलान कर दिया है। उन्होंने जो मोशन पोस्टर शेयर किया है, उसमें नाना पाटेकर की दमदार आवाज सुनाई दे रही है। नाना कहते हैं कि सच का चेहरा देख लिया मैंने, सच की आवाज भी सुन ली, सच जानकर भी कबूल नहीं मुझे, गर जान भी जाए वो कबूल है मुझे। ऑडियो के खत्म होते ही नाना पाटेकर का चेहरा भी दिखाई देता है।

विज्ञापन

 
इस फिल्म का निर्देशन अनंत नारायण महादेवन करेंगे। वहीं, नरेंद्र हीरावत, प्रवीण शाह, सगुन बाघ, अजय कपूर और सुभाष काले ‘द कन्फेशन’ को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म के साथ नाना पाटेकर कई साल बाद कमबैक कर रहे हैं, ऐसे में जब मोशन पोस्टर रिलीज हुआ तो फैंस खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि नाना पाटेकर आखिरी बार 2018 में रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलन का किरदार निभाया था। साल 2019 में वह ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे, लेकिन अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के मीटू मूवमेंट के तहत उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। अब वह जल्द ही ‘द कन्फेशन’ में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें