फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: नाराज पत्नी को मनाते नजर आए खेसारी लाल यादव, दर्शकों के मन भा रहा नया गाना ‘ले ले आई कोका कोला’

Sat, 09 Apr 2022 07:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में खेसारी का एक नया म्यूजिक एल्बम सामने आया है, जिसे फैंस की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 'ले ले आई कोका कोला' नामक यह म्यूजिक वीडियो फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी के गाने ना सिर्फ उनके फैंस द्वारा पसंद किए जाते हैं, बल्कि फैंस बेसब्री से इनका इंतजार भी करते हैं। इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार लगातार एक के बाद एक कई गाने फैंस के लिए रिलीज कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में खेसारी का एक नया म्यूजिक एल्बम सामने आया है, जिसे फैंस की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

ले ले आई कोका कोला नामक यह म्यूजिक वीडियो फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल के इस गाने में पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक दिखाई गई है। वीडियो में अपनी नाराज पत्नी को मनाते खेसारी लाल का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

 


 

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ गाया है। वहीं, गाने के बोल प्रकाश बारूद में लिखे हैं। जबकि इसे डायरेक्टस सरविंद मल्हार ने किया है। गाने की वीडियो को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने मिलकर डायरेक्ट किया है। गाने के बारे में जानकारी देते हुए खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस से इस गाने को सुनने की भी अपील की।

 

यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 3. 3 मिलियन बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। वह फैन फॉलोइंग के मामले में कई कलाकारों को टक्कर देते नजर आते हैं। हाल ही में ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में भी खेसारी लाल को कई पुरस्कार मिले। बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ खेसारी लाल एक शानदार गायक भी हैं, जो अक्सर फैंस के लिए अपने म्यूजिक वीडियो रिलीज करते रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें