द ब्रिज को हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में बनाया जा रहा है। यह सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री के इर्दगिर्द घूमती है। एक डेड बॉडी जो कि दो देशों के बॉर्डर पर पड़ी मिलती है। जिसको लेकर दोनों देशों की पुलिस एक सर्च अभियान शुरू करती हैं। इसी को लेकर सीरीज के लीड एक्टर आपस में मिलते हैं। और यहां से शुरू होती है एक रोचक यात्रा। इसमें से हीरो का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं।
ऐसे मौकों का इंतजार- सैफ
सैफ अली खान इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह बताते हैं कि यह एक अभिनेता और प्रोड्यूसर के रूप में काफी चुनौतीपूर्ण हैं। इस तरह की चुनौती का उनको काफी लंबे समय से इंतजार था। सैफ कहते हैं कि सीरीज को दुनिया की कई भाषाओं के लोगों ने सराहा है। इसीलिए वह इस प्रोजेक्ट को हिंदी में लाना चाहते हैं। और अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत इसका निर्माण कर रहे हैं।
वहीं एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने कहा, 'द ब्रिज की स्क्रिप्ट दमदार है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे दुनिया भर के दर्शक एंजॉय करेंगे। यह एक ग्लोबल स्टोरी है जिसे विशिष्ट रूप से अपनी भाषा में बनाया जा सकता है, सीरीज के मूल आधार का इस्तेमाल करके और हम भारतीय दर्शकों को आकर्षित करते के लिए इस शो को फिर से बनाने के लिए बेताब हैं। बता दें की फिल्म द ब्रिज आज के समय की एक क्राइम थिलर है जो दो पड़ोसी देशों के बीच के तनाव को दर्शाती है, जिसे अब तक 7 देशों ने अपनी भाषाओं में बनाया है।
यह भी पढ़ें: 'लगान' फिल्म के अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन, महज 50 की उम्र में ली अंतिम सांस