फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: मौनी को लुक पर झेलनी पड़ी ट्रोलिंग, नेटिजेंस बोले- प्लास्टिक क्यों पहना-क्या उर्फी ने किया डिजाइन

Mon, 12 May 2025 03:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Weird Look Trolled: मौनी रॉय ने अपना लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द भूतनी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच मौनी ने अपना लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर उन्हें अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजेंस लगातार मौनी से सवाल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं। एक नेटिजेन ने कहा- ओवर एक्टिंग की दुकान, तो किसी ने कहा उर्फी ने डिजाइन किया है क्या?, तो किसी ने कहा यह प्लास्टिक बैग क्यों पहना है।
विज्ञापन

 

मौनी रॉय का इंस्टाग्राम पोस्ट
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर ग्रीन रंग की शाइनिंग सिंगल ड्रेस में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी का लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है, लेकिन यह लुक नेटिजेंस को कुछ खास लुभा नहीं रहा है। इस लुक के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'हरे रंग की इस छाया के साथ एक चेतावनी लेबल आना चाहिए।' 

फैंस की प्रतिक्रिया
मौनी के इस लुक को उनके फैंस जहां बढ़-चढ़कर पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस उनके इस लुक को सुंदर बता रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर्जरी क्वीन', एक और यूजर ने लिखा, 'प्लास्टिक के कपड़े', एक और यूजर ने लिखा, 'उर्फी ने डिजाइन किया है क्या', एक और यूजर ने 'बहुत अजीब लग रहा है....ऐसा लग रहा है, कार जा सीट कवर फाड़ के पहन लिया', एक और यूजर ने लिखा, 'ये छतरी वाले रेशेदार कपड़े पहनने के लिए नहीं मिलते हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'तुमने इतना बड़ा प्लास्टिक बैग क्यों पहना हुआ है'









 
विज्ञापन

मौनी रॉय का करियर
मौनी रॉय की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मौनी के अलावा संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। बहरहाल, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:  Kannappa: विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' का अमेरिका में प्रचार शुरू, दिखाई गई सात मिनट की रील, फैंस उत्साहित


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें