विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
कब हुई पहली मुलाकात
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स को अक्सर ही एड फिल्मों में देखा जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक शैंपू का एड विराट और अनुष्का ने किया था। यही इनकी पहली मुलाकात थी, इसके बाद ही डेटिंग शुरू हुई। कुछ साल डेट करने के बाद साल 2017 के दिसंबर माह में अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंध गए। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया, वहीं 15 फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों अनुष्का फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में पूरा समय दे रही हैं, विराट भी परिवार के साथ ही अधिक समय गुजारते हैं।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
विराट की जिंदगी में क्या बदलाव आए
सिर्फ अनुष्का शर्मा की ही जिंदगी विराट के कारण नहीं बदली। विराट की जिंदगी में भी कई बदलाव अनुष्का शर्मा के कारण आए। साल 2020 में दिए गए एक इंटरव्यू में विराट ने कहा, ‘जब हालात मुश्किल होते हैं, तब आपको अपने ईगो को छोड़ना होता है। मुश्किल वक्त में डटे रहना पड़ता है, लगातार स्ट्रगल करते रहना पड़ता है, आखिर में आपको कोई रास्ता मिल ही जाता है। मैंने अनुष्का को ऐसा करते देखा और उससे यही बात सीखी भी है।’