फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: महाशिवरात्रि पर पलक तिवारी ने किए महादेव के दर्शन, नंगे पैर चलकर पहुंचीं मंदिर

Wed, 26 Feb 2025 05:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Shivratri 2025: आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर बॉलीवुड सितारों ने भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। अभिनेत्री पलक तिवारी भी महादेव के दर्शन करने मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पलक तिवारी ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई। अब उनकी आगामी फिल्म है 'भूतनी', जिसका टीजर फिल्म के टाइटल के साथ आज ही जारी हुआ है। इस बीच पलक महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव के दर्शन करने मंदिर पहुंचीं।

विज्ञापन

शिव मंदिर में किए महादेव के दर्शन
पलक तिवारी ने आज बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई के जुहू स्थित शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। नीले रंग के सूट में पलक काफी खूबसूरत लग रही हैं। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक नंगे पैर चलकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।
 

फैंस को पसंद आया पलक का लुक
पलक तिवारी ब्लू और व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और महाशिवरात्रि की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पलक, चर्चित अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Palak Tiwari: महाशिवरात्रि पर पलक तिवारी ने किए महादेव के दर्शन, नंगे पैर चलकर पहुंचीं मंदिर
विज्ञापन

कब रिलीज होगी भूतनी
फिल्म 'भूतनी' की बात करें तो इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने आज महाशिवरात्रि के खास अवसर पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयूनिक भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:
Harshvardhan Rane: क्या ओमंग कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं हर्षवर्धन राणे, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें