शिव मंदिर में किए महादेव के दर्शन
पलक तिवारी ने आज बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई के जुहू स्थित शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। नीले रंग के सूट में पलक काफी खूबसूरत लग रही हैं। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक नंगे पैर चलकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।