फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moana 2: इनसाइड आउट 2 की कामयाबी ने बढ़ाया डिज्नी का आत्मविश्वास, रिलीज से पहले दिखा दी 30 मिनट की फिल्म

Tue, 29 Oct 2024 05:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वॉल्ट डिजनी एनिमेशन स्टूडियो की फिल्म 'मोआना 2' इस साल 29 नवंबर को भारत में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर निर्देशक, सह निर्देशक और लेखक ने अपनी राय साझा की हैं।
विज्ञापन
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉल्ट डिजनी एनिमेशन स्टूडियो की फिल्म 'मोआना 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म की रिलीज के एक महीने पहले कैलिफोर्निया में वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो में एक प्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोआना 2 की शुरुआती 30 मिनट की कहानी दिखाई गई, जो मोआना के जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताती है। इस दौरान फिल्म के निर्देशक, सह निर्देशक और सह-लेखक ने इस एनिमेटेड फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय सामने रखी है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की कहानी को लेकर क्या बाते हुईं।
विज्ञापन

'मोआना 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios
कुछ ऐसा है मोआना का कैरेक्टर
इस फिल्म के कुछ हिस्से प्रेस इवेंट में दिखाए गए, जो काफी उत्साहित करने वाले हैं। साल 2016 में आई फिल्म मोआना के सीक्वल को शुरू से वेब सीरीज के रूप में बनाया गया। फिल्म में मोआना के कैरेक्टर को एक अच्छे नेता के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।

Akshara Singh: फ्लाइट में पंकज त्रिपाठी-विक्रांत मैसी से मिलीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वे व्यक्तित्व के हैं धनी


 

मोआना 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
निर्देशक डेविड डेरिक का है ऐसा विचार
निर्देशक डेविड डेरिक जूनियर ने कहा, "मुख्य मुख्य किरदार और मुख्य विषय वे हैं, जिन्हें हम वेब सीरीज के जरिए बनाने की सोच रहे थे लेकिन कहानी कुछ ऐसे मोड़ आए, जिससे लगा कि ये एक फीचर का फॉर्मेट हैं और हमने इसे फीचर की तरह बनाया है। मुझे मोआना और उसके व्यक्तिगत विकास की चीजें बहुत अच्छी लगती हैं"।

मोआना 2 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
सह निर्देशक ने कही ऐसी बात
सह-निर्देशक डाना लेटेक्स मिलर ने मोआना के कैरेक्टर के बारे में बताया। हमें बिल्कुल देखने को मिलेगा कि एक नेता की तरह आगे बढ़ने के लिए क्या लगता है। आप जो सीखते हैं, वही आपके काम में नजर आता है। उसका असर आपके आस-पास के लोगों पर पड़ता है। हम मोआना को एक नेता ही मानते हैं। हमारे लिए फिल्म को एक साथ बनाकर दुनिया के कई हिस्सों में दिखाने की बात बहुत मायने रखती है।
विज्ञापन

मोआना 2 - फोटो : यूट्यब
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
मोआना अपने मिशन पर है। अपनी छोटी बहन को बताती है, 'हमारे पूर्वजों ने शुरू किया, वो मुझे पूरा करना है'। माउई अपनी बहन की मदद करती है। मोआना और माउई जहां कुछ बेहतर करने निकली हैं वहां बाधाएं न आएं ऐसा कैसे हो सकता है? बाधाएं आती हैं। कई मॉन्स्टर मिलते हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचक है। फिल्म के ट्रेलर का हर कोई इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें