फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhava: जल्द देखने मिलेंगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' की झलक, तीन मिनट 10 सेकेंड का होगा ट्रेलर

Tue, 29 Oct 2024 04:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का ट्रेलर जारी होने वाला है। फिल्म की टाइमिंग को लेकर खुलासा हुआ है। विक्की कौशल की फिल्म को यूए ने 13 प्लस की रेटिंग दी है।
विज्ञापन
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का हर किसी को इंतजार है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर उनके प्रशंसक बहुत ही उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज को अब केवल एक महीना बचा है। फिल्म की रिलीज को थोड़ा समय बचा है। 

विज्ञापन

छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीन मिनट 10 सेकंड का होगा ट्रेलर
ऐसा लग रहा है कि ट्रेलर बहुत जल्द आने वाला है। तीन मिनट 10 सेकेंड के थिएट्रिकल ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने सर्टिफाइड कर दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'छावा' को यू/ए 13 प्लस रेटिंग मिली है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shilpa Shetty Controversy: शिल्पा शेट्टी को मंदिर में तस्वीरे खींचवाना पड़ेगा महंगा? कारण बताओ नोटिस जारी

छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐतिहासिक कहानी है छावा
'छावा: द ग्रेट वॉरियर' में विक्की कौशल बहादुर योद्धा राजा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के अन्य दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अभिनेता विक्की कौशल इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे।

Arshad Warsi: जब अरशद वारसी को नहीं जंची ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट, फिर इसलिए सुझाया अक्षय का नाम

छावा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
विक्की कौशल भी हैं उत्साहित
अभिनेता विक्की कौशल भी अपनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद लिखा, फिल्म 'छावा' की कहानी बिना किसी ड्रामे के खत्म नहीं हो सकती थी। आज फिल्म के आखिरी शॉट के दौरान बारिश ने दस्तक दे ही दी।
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना - फोटो : PTI
रश्मिका निभाएंगी इतिहास से जुड़ी भूमिका
रश्मिका मंदाना की बात करें तो यह फिल्म रश्मिका मंदाना के लिए भी एक बड़ा अवसर है, जो पहले ही 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड' और 'सरिलरु नीकेवरु' जैसी फिल्मों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। रश्मिका को जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें