जोगिंदर ने 18 करोड़ रुपये के हुए घोटाले का खुलासा किया
रोडीज के जिस एपिसोड में जोगिंदर नजर आने वाले हैं वह अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। रोडीज के ऑडिशन में जोगिंदर कुछ खास कमाल करने में कामयाब नहीं हुए। वह गैंग लीडर्स को इम्प्रेस नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। जोगिंदर ने रोडीज में 18 करोड़ रुपये के हुए घोटाले का खुलासा किया। बताया कि वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से प्रभावित एक बच्चे की मदद करने में शामिल थे। इसके साथ ही वह राहुल मदन के साथ कुश्ती करते हुए दिखाई दिए।
जोगिंदर से गैंग लीडर्स हुए निराश
गैंग लीडर गौतम गुलाटी ने जोगिंदर को अपना फीडबैक शेयर करते हुए कहा कि जोगिंदर, मुझे आपका स्वभाव काफी अच्छा लगा। मुझे लगता है कि आप कमाल के इंसान हो लेकिन एक रोडीज के तौर पर, मैं निराश हूं, जब आपने हार मान ली।