फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: सिंधी भाषा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, माफी मांगते हुए कह दी यह बात

Mon, 12 Jun 2023 02:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 पाकिस्तान की सिंधी भाषी के लिए जो नसीरुद्दीन ने कहा है उसके लिए एक्टर को सिंधी भाषी आबादी के द्वारा इसे गलत बताया गया है। अब अपने इस बयान को लेकर नसीरुद्दीन ने सिंधी भाषी से माफी मांगी है।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से ज्यादा अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नसीरुद्दीन बीते कुछ दिनों में कई ऐसे बयान दे चुके हैं, जिस पर बवाल मचा हुआ है। वहीं पिछले दिनों एक्टर ने कहा था कि सिंधी भाषा 'अब पाकिस्तान में नहीं बोली जाती।' इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हंगामा मचा दिया है। पाकिस्तान की सिंधी भाषी के लिए जो नसीरुद्दीन ने कहा है उसके लिए एक्टर को सिंधी भाषी आबादी के द्वारा इसे गलत बताया गया है। अब अपने इस बयान को लेकर नसीरुद्दीन ने सिंधी भाषी से माफी मांगी है।

विज्ञापन

ट्रोल के बाद बदला नसीरूद्दीन शाह का मिजाज
सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन के इस बयान के बाद अभिनेता की जमकर आलोचना की जा रही है। अब दिग्गज अभिनेता ने 'पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी' से माफी मांगी है। अपने नए फेसबुक पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान पर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि नसीरुद्दीन ने अपने बयान में सिंधियों का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज

अभिनेता ने पाकिस्तानी सिंधी भाषी से माफी मांगी
पिछले दिनों अभिनेता ने सिंधी भाषा पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। अभिनेता ने कहा था कि पाकिस्तान में सिंधी भाषा अब नहीं बोली जाती है, इस बात पर सिंधी भाषी भड़क गए और एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। अब अभिनेता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'ओके ओके, मैं पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी से माफी मांगता हूं, जो मुझे लगता है कि मेरी गलत राय से बहुत आहत हैं। मैं मानता हूं कि मुझे गलत जानकारी थी, लेकिन क्या इसके लिए मुझे सूली पर चढ़ाना जरूरी है?'

Rupali Ganguly: सफलता के बाद भी मायूस हैं अनुपमा की रूपाली गांगुली, इस गिल्ट के साथ जी रहीं एक्ट्रेस

विज्ञापन

इस सीरीज में आए थे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें नसीरुद्दीन को आखिरी बार वेब सीरीज 'ताज' में देखा गया था। इस सीरीज में नसीरुद्दीन के अलावा अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी, संध्या मृदुल, राहुल बोस जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें