फिल्म की कास्ट
वहीं बात करें फिल्म की कास्ट की तो 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर के साथ डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2023 में होगा। टीआईएफएफ में अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से उत्साहित भूमि ने कहा, "टीआईएफएफ में यह मेरा पहला मौका है। मैं खुश हूं कि मैं एक फिल्म के साथ वहां जा रही हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। थैंक यू फॉर कमिंग। इसे और भी विशेष बनाने वाली बात यह है कि हमें प्रतिष्ठित रॉय थॉम्पसन हॉल में गाला प्रीमियर के लिए चुना गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा, "मैं आने वाले अनुभव के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने इतने बड़े और विविध दर्शकों के साथ अपनी फिल्म देखने का अनुभव कभी नहीं किया है। उस रेड कार्पेट पर चलने के लिए मेरे सह-अभिनेताओं, निर्देशक करण बुलानी और हमारे निर्माता अनिल कपूर और रिया कपूर के साथ यह यादगार रहने वाला है।" फिल्म का निर्देशन करण बुलानी ने किया है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' छह अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।