फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: नोरा फतेही और आयुष्मान खुराना की सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस, डांस वीडियो हुआ वायरल

Wed, 08 Oct 2025 11:04 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Ayushmann Khurrana: फिल्म 'थामा' के एक्टर आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स 'दिलबर की आंखों का' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
नोरा फतेही और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म 'थामा' का गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज हुआ। वहीं इसी गाने पर अब नोरा के साथ आयुष्मान खुराना का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फेतही और आयुष्मान खुराना फिल्म 'थामा' के 'दिलबर की आंखों का' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो में नोरा टू-पीस ब्राउन ड्रेस में बेहद हॉट दिख रही हैं। वहीं आयुष्मान खुराना पिंक शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और पेंट में हैंडसम दिख रहे हैं।

फैंस के कमेंट्स
7 अक्तूबर को फिल्म 'थामा' का गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज हुआ था। वहीं आज आयुष्मान और नोरा का इसी गाने पर डांस वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'ट्रेडिंग ऑन स्क्रीन गाने की धुन बहुत ही शानदार है', एक और फैन ने लिखा, 'नोरा कमाल के एब्स हैं, हमेशा की तरह आप एक धमाकेदार वापसी कर रही हैं', एक और फैन ने लिखा, ' धीमी चाल कमाल की है यार', एक और फैन ने लिखा, 'आयुष्मान के लिए प्यार और सम्मान', एक और फैन ने लिखा, 'थामा की रिलीज का इंतजार।'
विज्ञापन

फिल्म 'थामा' के बारे में
'थामा' एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार और इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक मिलकर कर रहे हैं। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj: 'दीया और बाती हम' एक्टर एलन कपूर-रविरा ने लिए सात फेरे, शेयर की शादी की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें