फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Soman: मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता को दी बधाई, बनीं आयरनमैन पूरा करने वाली पहली असमिया महिला

Wed, 08 Oct 2025 09:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

First Assamese Woman To Complete Ironman: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने हाल ही में आयरनमैन ट्रायथलॉन में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। मिलिंद ने पत्नी की जीत पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलीवुड अभिनेता और फिटनेस प्रेमी मिलिंद सोमन ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर को आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली असमिया महिला बनने पर बधाई दी। मिलिंद ने जीत की खास तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

मिलिंद का पोस्ट
मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर एस्टोनिया में हुए आयरनमैन इवेंट की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'अंकिता, तुम आयरनमैन हो। मुझे तुम पर गर्व है। आयरनमैन बार्सिलोना तुम्हारा पहला फुल आयरनमैन था और तुमने इसे शानदार तरीके से पूरा किया। तुम पहली असमिया महिला हो, जो फुल आयरनमैन पूरी की, वाह, हमने इसे साथ में किया और मेरा दूसरा आयरनमैन भी 10 साल बाद पहले से तेज रहा।'

 

अंकिता का जवाब
मिलिंद और अंकिता ने कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अप्रैल 2018 में अलीबाग में शादी की थी। मिलिंद की इस तारीफ पोस्ट पर अंकिता ने जवाब देते हुए लिखा, 'तुम बहुत प्रेरणादायक हो, मेरे प्यार! दुनिया के सबसे अच्छे साथी होने के लिए शुक्रिया।'
 
विज्ञापन

मिलिंद और अंकिता के बारे में
इससे पहले मिलिंद और अंकिता ने एस्टोनिया में हाफ आयरनमैन (1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग, 21 किमी दौड़) पूरी की थी। अंकिता ने इसे 7 घंटे 5 मिनट में खत्म किया, जबकि मिलिंद ने आखिरी पल में दौड़ पूरी की। पिछले महीने अंकिता ने मिलिंद का ट्रेन में पुश-अप्स करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा, 'दुनिया तुम्हारा खेल का मैदान है।'

यह भी पढ़ें: Alan Kapoor Raviraa Bhardwaj: 'दीया और बाती हम' एक्टर एलन कपूर-रविरा ने लिए सात फेरे, शेयर की शादी की तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें