गाने की बात करें तो 'ना रेडी' में विजय इस ग्रूवी नंबर पर डांस करते हुए सिगरेट पी रहे हैं। चेन्नई के जेजे नगर के आरटीआई सेल्वम ने गाने के माध्यम से कथित तौर पर धूम्रपान और ड्रग्स को बढ़ावा देने के लिए फिल्म 'लियो' और विजय के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने अदालत से फिल्म की टीम के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके बाद निर्माताओं ने तुरंत एक डिस्क्लेमर जोड़कर गाने में बदलाव करने का फैसला किया।
Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह
बता दें कि इस फिल्म के गाने को खुद एक्टर ने म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध के साथ मिलकर गाया है। बहुत कम समय में ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। 'लियो' की बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में थलपति विजय, संजय दत्त और तृषा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Neha Joshi: ‘दूसरी मां’ ने छोटे परदे पर लगाई डबल सेंचुरी, ‘दृश्यम 2’ की हीरोइन बनी टीवी की ट्रेंड सेटर
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो विजय को आखिरी बार 'वारिसु' में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। 'लियो' के बाद अभिनेता वेंकट प्रभु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।
Shehla Khan: इटली से फैशन सीखकर आईं शहला खान का बॉलीवुड में दबदबा, इन अभिनेत्रियों की ड्रेस कर चुकी हैं डिजाइन