अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा तेरे बातों में उलझा जिया की रिलीज के लिए तैयारी कर हैं। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। शाहिद, कृति सेनन के साथ तमाम प्लेटफॉर्म पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। वैसे तो शाहिद कपूर ने पर्दे पर कई भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन उनका कबीर सिंह का किरदार सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब उनसे एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के एनिमल पार्क में साथ काम करने के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने इसका दिलचस्प जवाब दिया।
रणविजय और कबीर सिंह के किरदार को लेकर कही यह बात
शाहिद ने कहा, 'मुझे 'एनिमल' के रणविजय और कबीर सिंह के 'एनिमल पार्क' के लिए एक साथ आने का विचार बहुत ही असंभावित लगता है। कुछ चीजें दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक हैं। उन्होंने कहा, यह गेंद मेरे पाले में नहीं है, हर फिल्म का हिस्सा बनना इतना आसान नहीं है।' अभिनेता से आगे पूछा गया कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो क्या आप यह करने योग्य है? उन्होंने जवाब में कहा, हां, क्यों नहीं, मैं ये किरदार निभा सकता हूं।'
यह भी पढ़ें: Banveen Singh Interview: ऋतिक रोशन को देख बनवीन भूल गए थे खुद का नाम, अनिल कपूर से मिली यह बड़ी सीख
जल्द ही दर्शकों के बीच आएगा 'फर्जी' सीजन 2
उन्होंने आगे अपनी प्राइम वीडियो सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन के बारे में भी बात की। अभिनेता ने 'फर्जी' के सीजन 2 में हो रही देरी को लेकर कहा कि दर्शकों को यह एहसास नहीं है कि निर्माताओं के पास और भी काम हैं। कभी कभी कुछ चीजों में देरी हो जाती है। धैर्य रखें, जल्द ही फर्जी के सीजन दर्शकों के बीच आएगा। बता दें कि, शाहिद कपूर ने सीरीज ‘फर्जी’ काफी हिट रही थी और यह आठ एपिसोड्स में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी काम करते नजर आए थे। फर्जी के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, कृति एक रोबोट सिफरा के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक खूबसूरत और असंभव सी प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Animal: 'सिर नीचे रखो और काम करते रहो', बॉबी देओल ने अक्षय ओबेरॉय को दिया था यह गुरुमंत्र, अभिनेता का खुलासा