फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलुगु अभिनेता नरसिंग यादव का 57 साल की उम्र में निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Fri, 01 Jan 2021 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरसिंग यादव - फोटो : फिल्म का एक दृश्य
विज्ञापन
तेलुगु अभिनेता नरसिंग यादव का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार की रात को हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अप्रैल 2020 में उनके परिवार ने खुलासा किया था कि वह किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं और जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते नरसिंग यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। 31 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है।
 
नरसिंह यादव पिछले 40 सालों से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। उनकी मुख्य फिल्मों में क्षणक्षणम, मनी मनी और पोकिरी सहित अन्य हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1979 में रिलीज हुई फिल्म हेमा हिमीलू से की थी। फिल्म में अक्किनेनी नागेश्वर राव की मुख्य भूमिका थी। वह आखिरी बार 2017 में रिलीज हुई चिरंजीवी की फिल्म कैदी नंबर 150 में नजर आए थे।

नरसिंग यादव को उनके कॉमेडी किरदारों की वजह से जाना जाता है। उन्होंने 300 से ज्यादा तेलुगु फिल्मों में काम किया था। नरसिंग अपने पीछे पत्नी चित्रा और बेटे रुत्विक को छोड़ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें