फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, फैंस को कहा शुक्रिया

Tue, 29 Dec 2020 07:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी आ गई थीं। इस वजह से फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही थी। लेकिन मंगलवार को अभिनेत्री ने कहा कि कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात से उनके शुभचिंतकों ने चैन की सांस ली है।

विज्ञापन


रकुल प्रीत सिंह बीते दिनों अभिनेता अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मेडे’ के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं और पिछले सप्ताह उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि अब वे पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि वह सकारात्मकता के साथ 2021 का इंतजार कर रही हैं। सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दुआओं और प्यार के लिए सभी को धन्यवाद।’’
विज्ञापन


रकुल प्रीत सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार बनने, मास्क पहनने व सभी सावधानियां बरतने का आग्रह किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह अलावा फिल्म‘मेडे’ में अमिताभ बच्चन, अंगिरा धर और अजय देवगन भी काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग 11 दिसंबर को शुरू हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें