मालूम हो की नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। यह उनकी पहली प्रेग्नेंसी है, जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। नेहा मर्दा ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी का आखिरी फेज चल रहा है और कुछ ही दिनों में वह गुड न्यूज देने वाली हैं। लेकिन इससे पहले ही कुछ कॉम्प्लिकेशन्स हो गईं औरे एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया। नेहा मर्दा ने 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी।
कई एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के समय कॉप्लीकेशन से गुजरना पड़ा है। हम यही उम्मीद करते हैं कि नेहा और उनका होने वाला बच्चा बिल्कुल ठीक हो। कुछ समय पहले ही नेहा ने अपने बेबी शॉवर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस के दोस्त और परिवार के सदस्य नजर आए थे। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
बता दें कि नेहा ने साल 2005 में अपना पहला डेब्यू किया था। साथ रहेगा ऑल्वेज और घर एक सपना में पहली बार उन्होंने टीवी अपीरिएंस दिया था। इसके बाद, नेहा देवों के देव महादेव, डोली अरमानों की, पिया अलबेला, लाल इश्क जैसे शोज का भी हिस्सा रही थीं। लेकिन, शादी के बाद से एक्ट्रेस ने टीवी शोज से दूरी बना ली है।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करेंगे सुनील ग्रोवर? बोले- पुछवालो...