रवि दुबे जल्द ही फिल्म 'फैराडे' में नजर आने वाले हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उन्होंने एक कोलाज बनाया है। पहली तस्वीर में जहां वो सूट पहने एकदम डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में उनके सिर पर बाल कम है। दोनों तस्वीरों की तुलना करें तो लुक में जमीन-आसमान का फर्क है। आप उनका ‘फैराडे’ का लुक देख यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह एक 39 साल के अभिनेता ने निभाया है। उनका ये लुक देख मानना पड़ेगा कि वाकई रवि हर किरदार उम्दा तरीके से निभाना जानते हैं।
मुंह में सिगार लगाए, पेट निकले हुए एकदम बुजुर्ग और खडूस से किरदार में रवि नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखने से ये साफ जाहिर है कि उन्होंने खुद को किरदार में ढालने के लिए पूरी मेहनत लगा दी है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह रवि दुबे ही हैं।
रवि दुबे ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने फोटो पर कमेंट करते हुए कहा, 'क्या बात है सर'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'डेडीकेशन का दूसरा नाम रवि दुबे'। तो वहीं कई लोग हार्ट और फायर की इमोजी से रिएक्ट कर रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि, रवि दुबे की फिल्म ‘फैराडे’ इसी साल दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म को खुद रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी हाउसहेल्प के पैर छूती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने खुद बताई इसकी वजह