फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumtaz: खूबसूरती में मां मुमताज से चार कदम आगे हैं बेटी नताशा, इस एक्टर के साथ बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

Wed, 22 Mar 2023 01:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि मुमताज की बेटी नताशा मध्वानी का ससुराल पक्ष से भी बॉलीवुड से एक खास कनेक्शन है।
विज्ञापन
मुमताज-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुमताज अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए भी जानी गईं। 70 और 80 के दशक में उनके नाम का सिक्का चलता था। उन्होंने उस दौर के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया। आज भी उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मुमताज ने वर्ष 1974 में मयूर मध्वानी से शादी की थी। मयूर और मुमताज की दो बेटियां- नताशा और तान्या हैं। नताशा लुक के मामले में अपनी मां से चार कदम आगे हैं।

विज्ञापन

नताशा-फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान से हुई है शादी
बता दें कि नताशा मध्वानी का बॉलीवुड से एक खास कनेक्शन है। दरअसल, नताशा की शादी बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान से हुई है। नताशा खूबसूरती के मामले में अपनी मां मुमताज से जरा भी कम नहीं है। नताशा की फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। इन दिनों उनकी एक फोटो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपने पति फरदीन के साथ सिल्वर और ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 
Kundali Bhagya: इस इंडियन क्रिकेटर ने 'कुंडली भाग्य' में ली धमाकेदार एंट्री, लुक देखकर फैंस बोले- गब्बर इज बैक

नताशा-फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्मी परिवार से है ताल्लुक
आपको बता दें कि नताशा और फरदीन खान वर्ष 2005 में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। गौरतलब है कि फरदीन खान दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। संजय खान, फरदीन के चाचा हैं, वहीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और एक्टर जायद खान उनके कजिन हैं। 
Tiger 3: टाइगर 3 में सलमान-शाहरुख के सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने बनाया भव्य सेट, एक्शन सीन करते नजर आएंगे एक्टर
विज्ञापन

फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री से दूर हैं फरदीन
बात फरदीन खान की करें तो बीते दिनों वह अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में थे। एक्टर काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। इस बीच उनका काफी ज्यादा वजन भी बढ़ गया। हालांकि अब एक्टर एक बार फिर फिट हो गए हैं। बीते दिनों जब फरदीन की तस्वीरें वायरल हुईं तो वे पहले की तरह हैंडसम नजर आए।
Kangana Ranaut: कंगाली के कगार पर खड़ीं कंगना पर एक और मार, थलाइवी के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने वापस मांगे पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें