फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: मानहानि केस में कंगना रणौत ने अदालत में दर्ज कराया अपना बयान, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

Wed, 04 Oct 2023 09:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना जल्द ही तेजस नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने गीतकार जावेद अख्तर की ओर से उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के सिलसिले में बुधवार को अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन

Arshad Warsi: छह साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे अरशद वारसी, इस शो में दिखेगा 'असुर' एक्टर का जलवा

कंगना ने दर्ज कराया बयान
बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दर्ज किया गया, जिसके तहत आरोपी व्यक्ति उसके खिलाफ दिए गए सबूत के को लेकर अपनी बात रखता है। कैमरे के सामने यह कार्यवाही हुई। सुनवाई में शामिल हुए एक वकील के अनुसार कंगना ने टेलीविजन साक्षात्कार देने की बात स्वीकार की, जिसमें उन्होंने गीतकार के खिलाफ "कथित मानहानिकारक टिप्पणियां" की थीं।
Konkona Sen Sharma: पहली बार किसी सीक्वल में काम रही हैं कोंकणा, साझा किए 'मुंबई डायरीज सीजन 2' के अनुभव

2020 में दर्ज हुई थी शिकायत
अभिनेत्री की ओर से लिखित बयान दाखिल करने के लिए मामले को 31 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जावेद अख्तर ने 2020 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद अभिनेत्री ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में बॉलीवुड 'मंडली' का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे।
Devara: दो पार्ट्स में रिलीज होगी जूनियर एनटीआर- जान्हवी कपूर की 'देवरा', फिल्म निर्देशक ने किया खास एलान
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही तेजस नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई है। हालांकि, दर्शकों पर यह फिल्म अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा कंगना इमरजेंसी में भी काम कर रही है। फिल्म देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रही है।
Thalaivar 170: 'थलाइवर 170' में दमदार होगा रजनीकांत का किरदार, मेकर्स ने सुपरस्टार के लुक से उठाया पर्दा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें