उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में एक टीचर ने हैवान का रूप धारण कर लिया। टीजर ने स्कूल के एक छोटे से बच्चे को पूरी क्लास से थप्पड़ लगवा दिए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले के बाद सियासत बढ़ गई है और अब बॉलीवुड सेलेब्स के भी इसपर रिएक्शन सामने आए हैं। कई सेलेब्स ने टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है। रेणुका शहाणे का तो कहना है कि उस टीचर को सलाखों के पीछे होना चाहिए।
क्या था मामला
दरअसल जब यूकेजी का छात्र 5 का पहाड़ा नहीं सुना पाया, तो टीचर ने उसे क्लास के अन्य छात्रों से बुरी तरह पिटवा दिया। एक घंटे तक क्लास के सभी बच्चे उस छोटे से लड़के को पीटते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और जो भी देख रहा है, वह आगबबूला हो रहा है। पुलिस भी अब मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर के गांव खुब्बापुर के नेहा पब्लिक स्कूल का है।
इसे भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के लिए क्यों लकीर के फकीर का चोला उतारने का वक्त, समझिए इन 10 किरदारों के जरिये
रेणुका शहाणे ने जताई नाराजगी
इसको ने ट्विटर पर लिखा, 'उस नीच शिक्षक को सलाखों के पीछे होना चाहिए! इसके बजाय, उसे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिल सकता है! रोओ मेरे प्यारे देश।' इस पर स्वरा ने लिखा, 'प्रिय हैरान हिंदू साथियों, अगर आपने बीजेपी को वोट दिया है, तो कट्टरता और नफरत के सामने उद्देश्यपूर्ण या तटस्थ रहने की कोशिश की है, इसे दिखाने का दावा किया है।' इसके बाद उन्होंने टीचर को अरेस्ट करने वाले हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
प्रकाश राज ने कही यह बात
वहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने एक ट्वीट शेयर किया और कहा, 'एक शिक्षक!!! नौबत यही आ गई है। हम इससे कैसे उबरेंगे?' प्रकाश राज ने एक कोलाज पोस्ट करके ट्वीट किया, 'हम मानवता के सबसे अंधेरे पक्ष में प्रवेश कर रहे हैं। क्या आप चिंतित नहीं हैं #जस्टआस्किंग।'