इस वीडियो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर तौकते चक्रवात द्वारा मचाई गई तबाही साफ नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सेट पर मौजूद लोग जल्दी-जल्दी सामान समेटने की कोशिश कर रहे हैं और भागो भागो चिल्ला रहे हैं।
बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके चलते मुंबई में सभी शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई। ऐसे में मेकर्स ने गुजरात, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों में शूटिंग करने का फैसला किया। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग भी इन दिनों गुजरात में चल रही है।