विश्व प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान को मशहूर गानों का रीक्रिएट वर्जन नहीं भाता है। वह खुद भी यह बात कह चुके हैं कि उन्हें ऐसे गाने पसंद नहीं हैं, फिर भी म्यूजिक कंपनियां उन पर दबाव बनाती हैं कि वह इस तरह के गानों को सपोर्ट करें। उनका मानना रहा है कि लोग असल संगीत के महत्व को महसूस करते हैं। बावजूद इसके दिल्ली 6 के उनके कंपोज किए गाने मसकली को रीक्रिएट किया जा रहा है। रीक्रिएशन की यह जिम्मेदारी फिर उन्हीं पर जिनका नाम ही ‘रीमिक्स बागची’ पड़ गया है।
तनिष्क बागची की पहचान मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रीमिक्स म्यूजिशियन के तौर पर होती है। ओरीजनल गाना उन्होंने आखिरी बार कौन सा बनाया, श्रोताओं को पता ही नहीं। वह अब तक करीब दो दर्जन से भी अधिक गानों को रीमिक्स कर चुके हैं, जिनमें हम्मा हम्मा, चीज बड़ी, मेरे रश्के कमर, दिलबर, आंख मारे, मुकाबला, नाचन नु जी करदा, याद पिया की आने लगी, मेरे अंगने में आदि शामिल हैं।