फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की लोक परंपरा वाला तानाजी का गाना आज होगा रिलीज, साथ दिखेंगे अजय देवगन और काजोल

Thu, 12 Dec 2019 06:52 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
विज्ञापन

वीर मराठा योद्धा तानाजी की कहानी को बड़े परदे पर लाने की तैयारियों में जुटे अजय देवगन गुरुवार को अपने प्रशंसकों को एक सरप्राइज देने वाले हैं।फिल्म तानाजी में मराठा संस्कृति में गहराई से निहित लोकगीतों का खास स्थान बताया जा रहा है और इसकी झलक फिल्म के नए गाने 'माई भवानी' में दिखने वाली है। शिमगा के खूबसूरत त्यौहार का जश्न दिखाता ये गाना फिल्म की हाईलाइटम माना जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल मराठा संस्कृति में शिमगा भगवान के आगमन का प्रतीक है और पूरी आबादी इस मौके पर देवताओं की मूर्तियों को पालकी में अपने घर और मंदिरों में ले जाने के लिए इकट्ठी होती है। प्रकाश और रंगों के त्यौहार वाले इस गीत में तानाजी के रूप में अजय देवगन और सावित्री बाई के रूप में काजोल इस शुभ त्यौहार को मनाते दिखेंगी।

जश्न भरे इस गीत को अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गीत को स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखा गया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक ओम राउत कहते हैं, “मराठा अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाने जाते थे और तानाजी भी इससे अलग नहीं थे। हमने माई भवानी को एक विशेष गीत बनाया है जहां आप तानाजी को शिमगा का जश्न मनाते देखेंगे, जो उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण पल को भी दर्शाता है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह सहित 700 हस्तियों ने किया नागरिकता विधेयक का विरोध, सरकार को लिखा पत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें