फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी और सोनाली की बड़े परदे पर फिर बनी जोड़ी, 'जय मम्मी दी' का पहला पोस्टर रिलीज

Thu, 12 Dec 2019 01:19 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Jai Mummy Di - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो में अपने छोटे से रोल में भी छाप छोड़ जाने वाले अभिनेता सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन के बाद दूसरी सोलो फिल्म रिलीज होने को तैयार है। जय मम्मी दी नाम की इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में उनकी हीरोइन हैं सोनाली सैगल।

विज्ञापन


सनी सिंह और सोनाली सैगल अभिनीत 'जय मम्मी दी' का पोस्टर अपने नाम की तरह बेहद मजेदार नजर आ रहा है। पोस्टर में सनी और सोनाली शादी के लिबास में सजे-धजे दिख रहे हैं जिसमें उनकी माताएं उन्हें एक दूसरे से अलग करते हुए विपरीत दिशाओं में खींच रही हैं। पोस्टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है।

सनी और सोनाली की जोड़ी इससे पहले फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में एक साथ नजर आ चुकी है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। फिल्म के निर्माता लव रंजन हैं और इसका निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। लव रंजन की फिल्म कंपनी ने हाल ही में यशराज फिल्म्स से अपनी तीन फिल्मों की रिलीज को लेकर करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


B’day Spl: ऐसे ही नहीं बनता कोई रजनीकांत जैसा मेगास्टार, ये हैं 10 खासमखास खूबियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें