फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर फिल्म डायरेक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 06 Feb 2021 06:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
Tamil producer-director B. Ashok Kumar
विज्ञापन

कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। चर्चित तमिल निर्माता-निर्देशक बी अशोक कुमार (B Ashok Kumar) ने मंगलवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड से पहले अपने रिश्तेदार निर्देशक शशिकुमार (Sasi Kumar) के नाम दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था।

विज्ञापन


नोट के आधार पर निर्देशक शशिकुमार ने अशोक की हत्या के लिए एक फाइनेंसर अनबू चेजियायन को दोषी ठहराया है, जिसने उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर किया। नोट में अशोक कुमार ने लिखा है कि उनके पास केवल दो विकल्प था - या तो वे फाइनेंसर का मर्डर कर दें या आत्महत्या कर लें। 

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने फाइनेंसर से लोन ले रखा था जिसके बदले उसने बहुत ज्यादा ब्याज लगा दिया था और लगातार पैसे के लिए दबाव बना रहा था। जिससे तंग आकर अशोक कुमार ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्दन कटने की धमकी के बीच शाहरुख-आमिर ने किया दीपिका को फोन, कही ऐसी बात

नोट में यह भी कहा गया है कि, पिछले 10 सालों से, हम समय पर अपनी सभी फिल्मों को रिलीज करने में सक्षम हुए हैं। हमारे द्वारा किया गया एकमात्र बड़ा पाप अनबू चेजियायन से ऋण ले रहा है। मुझे इस बात का पछतावा हो रहा है, उस आदमी ने पिछले सात सालों से लिए गए लोन के ब्याज पर भी ब्याज लगाने लगा, साथ ही वह पिछले छह महीनों से उनके साथ बुरा बर्ताव कर उन्हें परेशान कर रहा था और धमकी दे रहा था। उसने गुंडों की मदद से मेरे घर में महिलाओं और बुजुर्गों का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। फाइनेंसर ने उन्हें डराने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत का भी हवाला दिया था।

विज्ञापन

फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज

Suicide note - फोटो : cinestaan
रिपोर्ट के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रॉयपेटाह अस्पताल भेजा दिया गया है और फाइनेंसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। अगर यह साबित हो जाता है कि फाइनेंसर अशोक की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।

इस चौंकाने वाली घटना के सामने आने पर फिल्म विश्लेषक श्रीधर पिल्लै ने कहा कि, अशोक की दुखद मौत तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स की दुर्दशा को दर्शाती है जो फिल्मी फाइनेंसरों के चंगुल में फंस जाते हैं और ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान करते हैं। जब तक इन प्रोड्यूसर्स को संस्थागत वित्त (बैंक) प्रदान नहीं किया जाता है, इन माफियाओं के चंगुल से कोई बच नहीं सकता है।

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर ने पर्सनल मैसेज कर महिला से की बदतमीजी, यूजर ने कहा- 'पहले खुद की औकात देखो'


आशोक कुमार के सम्मान में, आयोजित होने वाली रिची का ऑडियो लॉन्च रद्द कर दिया गया है और थिरेन अंगीमार ओन्द्रु की सफलता को लेकर होने वाली बैठक को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें