फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: तमिल एक्टर मारन का कोरोना से निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 12 May 2021 05:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल एक्टर मारन का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मारन को गिल्ली और कुरुवी जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
तमिल एक्टर मारन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में क्या खास और क्या आम, सभी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मनोरंजन जगत पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिला है। कई सितारे इस खतरनाक बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं तमिल एक्टर मारन का भी कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


बता दें कि मारन को दो दिन पहले ही चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके आकस्मिक मृत्यु से तेलूगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि मारन को पूरा इलाज मिला लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने आज सुबह अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। निगम अधिकारियों द्वारा उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मारन को गिल्ली और कुरुवी जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने डिशूम, थल्यानगरम और बॉस अंगिरा भास्करन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं साउथ सुपरस्टार पा रंजीत के साथ जल्द ही उनकी एक फिल्म आनी है जिसकी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं रंजीत की प्रोडक्शन कंपनी नीलम प्रोडक्शंस ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, एक ऐसा अनमोल रत्न जिसने हमेशा हर काम में अपना सौ प्रतिशत दिया। उनके परिवार को मेरी सांत्वना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें