फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'विवेगम' ने सुपरस्टार रजनीकांत की 'कबाली' को रिलीज से पहले ही पछाड़ा

Wed, 12 Jul 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
कबाली फिल्म
विज्ञापन
तमिल एक्टर अजीत कुमार ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक बार फिर पछाड़ दिया है। दरअसल अजीत कुमार की आने वाली थ्रिलर फिल्म विवेगम ने रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। विवेगम के टीजर लाइक वालों की संख्या 463 हजार पहुंच गई है। 
विज्ञापन



विवेगम सबसे ज्यादा लाइक हासिल करने वाले टॉप 3 मूवी टीजर्स में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस टीजर ने फिल्म कबाली के टीजर को भी दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। 

यह पहली बार नहीं है जब अजीत ने रजनी को पीछे छोड़ा हो। इससे पहले भी अभिनेता अजीत कुमार की इस थ्रिलर के टीजर देखने वालों की संख्या 1 करोड़ सिर्फ 68 घंटों में पहुंच गई थी।  सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कबाली’ के टीजर 72 घंटों में 1 करोड़ बार देखा गया था। ‘विवेगम’ के टीजर को कबाली का यह रिकॉर्ड तोड़ने में महज 68 घंटे लगे थे।
विज्ञापन


फिल्म विवेगम को डायरेक्ट शिव ने किया है। इस फिल्म में अजीत एक खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगे। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें