श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 2.90 करोड़, शनिवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 5.08 करोड़ और रविवार को 6.42 करोड़ कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म ने 2.52 करोड़ कमाए। फिल्म ने अब तक कुल 16.92 करोड़ रूपए की कमाई की है। मंगलवार का कलेक्शन आना अभी बाकी है।
सिल्वर स्क्रीन पर फिर से लौटने वाली श्रीदेवी की दर्शकों ने काफी तारीफ की है। एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को बेहतरीन बताया है। यह फिल्म हिंदी भाषा के लिए 1260 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं तेलुगू वर्जन के लिए फिल्म को 36 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया है। फिल्म में नावुजद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
#Mom Fri 2.90 cr, Sat 5.08 cr, Sun 6.42 cr, Mon 2.52 cr. Total: ₹ 16.92 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 11, 2017