रोहित शेट्टी की फिल्म में हुई तमन्ना की एंट्री
चर्चा है कि तमन्ना को जाहिर तौर पर फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ कास्ट गया है, जिसे एक मनोरंजक एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर आधारित होने की संभावना है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना प्रीति मारिया की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं, जबकि जॉन राकेश मारिया का किरदार निभा सकते हैं।
Malavika Mohanan: मालविका मोहनन की इस वजह से हुई ट्रोलिंग, बॉलीवुड-साउथ के बीच किया फर्क महसूस
फिल्म में तमन्ना का किरदार
सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया। कहा गया कि तमन्ना का किरदार यानी प्रीति, राकेश (जॉन अब्राहम) के लिए हमेशा ताकत का स्तंभ रही हैं, जिन्होंने उनके करियर के सबसे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण पलों में उनका साथ दिया और शहर को आतंकवादियों से बचाने के दौरान उनके परिवार की देखभाल की। उनकी भूमिका उनकी कहानी का अभिन्न अंग है और तमन्ना इस किरदार को जीवंत करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हैं।
Suspense Thriller Web Series: मनोज बाजपेयी से लेकर अनिल कपूर तक, इन वेब सीरीज ने घुमाया दर्शकों का दिमाग
फिल्म की शूटिंग
अगर तमन्ना वाकई इस किरदार के लिए चुनी जाती हैं तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जॉन के साथ उनकी दोबारा ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। पिछले साल उन्होंने निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' में जॉन की पत्नी के रूप में कैमियो किया था। बता दें कि रोहित की आने वाली फिल्म राकेश मारिया की की आत्मकथा लेट मी से इट नाउ पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल को मुंबई में शुरू हुई थी। और शहर में 40 स्थानों पर इसकी शूटिंग होने की उम्मीद है।