फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: शुरू हुई 'रागिनी 3' की शूटिंग, सेट से तमन्ना भाटिया ने साझा की खास तस्वीर

Thu, 16 Jul 2026 10:42 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Starts Shooting Of Ragini 3: तमन्ना भाटिया की एंट्री 'रागिनी 3' में कंफर्म हो चुकी है। हाल ही में तमन्ना ने इस फिल्म के सेट से पहले दिन की शूटिंग की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता शशांक घोष 'रागिनी 3' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में तमन्ना ने इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की एक खास तस्वीर साझा कर फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

'रागिनी 3' की शुटिंग हुई शुरू
तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रागिनी 3' के सेट से एक खास तस्वीर साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना ने 'रागिनी 3' के क्लैप बोर्ड के साथ एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में क्लैप बोर्ड के ऊपर लिखा है- '15.07.26 दिन पहला' यानी इस फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

'रागिनी 3' के बारे में
'रागिनी 3' का निर्देशन शशांक घोष करेंगे, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' और 'खूबसूरत' जैसी हिट फिल्मों के अलावा 'फ्रेडी' और 'क्विक गन मुरुगन' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। बाकी स्टार कास्ट की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं, जिन्होंने इस फिल्म के पहले के दोनों भागों का भी निर्माण किया है।
विज्ञापन

'रागिनी' की अब तक की फिल्में
अभी तक एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी' के दो भाग रिलीज हो चुके हैं। अब एकता 'रागिनी 3' लेकर आ रही हैं। 'रागिनी 3' आगामी बॉलीवुड हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। इसे 'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग माना जा रहा है। तमन्ना भाटिया के अलावा इस फिल्म में  जुनैद खान, नरगिस फाखरी और आयुष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 'जो लोग मुझे एटीट्यूड दिखाते हैं, उन्हें इसकी जरूरत है'; थेरेपी पर शहनाज गिल के तीखे जवाब ने छेड़ी बहस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें